नरेश अग्रवाल के पुत्र को टिकट दिये जाने से सपा में बगावत
लखनऊ। बसपा से सपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल को लेकर पार्टी में बगावती तेवर तेज हो गये हैं। नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल को टिकट दिये जाने से खफा हरदोई सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी मधुर मिश्रा ने मुलायम सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सपा के पूर्व प्रत्याशी का पार्टी छोड़कर जाना पार्टी के लिए बेहतर संकेत नहीं है। श्री अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद यहां से पूर्व में सपा के घोषित प्रत्याशी मधुर मिश्रा ने पार्टी से बगावत कर दी। श्री मिश्र ने यहां कहा कि उन्हें आठ माह पहले उम्मीदवार बनाया गया था।
उन्होंने पार्टी के हर कार्यक्रम में भाग लिया लेकिन आज धन बल के कारण सपा ने ऐसे नेता को पार्टी में शामिल कर लिया जिसने हमेशा सपा को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम ङ्क्षसह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से श्री अग्रवाल को पार्टी में नहीं लेने का ऐलान किया था लेकिन इसके बाद उन्होंने श्री अग्रवाल और उनके पुत्र को पार्टी में शामिल ही नहीं किया बल्कि उनका टिकट काट कर नितिन को दे दिया।
पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा मुखिया के लाख समझाने के बाद भी नरेश अग्रवाल को लेकर बगावती तेवर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुलायम से खफा पार्टी नेताओं ने नरेश के पुत्र नितिन के खिलाफ प्रचार करने का भी एलान किया है। इनका कहना है कि सपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बजाय दलबदलुओं को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications