कुशवाहा प्रकरण से उजागर हुई भाजपा की हकीकतः अमर सिंह
उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी से यह बताती है कि उनमें किस तरह का आपसी मतभेद है। श्री सिंह के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही तथा पार्टी के तेज तर्रार सांसद योगी आदित्यनाथ के मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के साथ ही मेनका गांधी ने भी कुशवाहा को शामिल करने वालों को जमकर कोसा। इससे पता चलता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में कितनी आपसी कलह है।
ज्ञात हो कि गत चार जनवरी को दिल्ली में पार्टी में श्री कुशवाहा को शामिल किये जाने के बाद भाजपा के साथ ही आम जनता में इसकी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस प्रतिक्रिया को देखते हुए भाजपा ने श्री कुशवाहा के आग्रह पर कल पार्टी से उनकी सदस्यता स्थगित कर दी। समाजवादी पार्टी के लिए वोटकटवा कहे जाने पर श्री सिंह ने आपत्ति की और कहा कि उनकी पार्टी चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है हालांकि उनका मुख्य मकसद सपा को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वह इस बात का प्रयास करेंगे सपा को आगामी चुनाव में अधिक से अधिक नुकसान हो।













Click it and Unblock the Notifications