कश्मीर घाटी में जमा देने वाली ठंड

प्रशासन रामबन-बनिहाल और बाटोट-पटनीटोप के हिस्से को साफ करने का प्रयास कर रहा है। राजमार्ग बंद होने की वजह से करीब 2200 वाहन जम्मू, नागरोटा, उधमपुर, चेनानी और रामबन में फंसे हुए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि किशनपुर-वागओरा पारेषण लाइन को ठीक कर लेने से ग्रीष्मकालीन राजधानी और उत्तरी कश्मीर के र्कइ क्षेत्रों के 90 फीसद इलाके मैं बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में आज शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल हो सकती है। पीर पंजाल पहाडि़यों की चोटियों पर पर अप्रत्याशित तरीके से बर्फ गिरने के कारण पोगल परिस्तान में किशनपुर-वागोरा पारेषण लाइन में खराबी आ गई थी।
आवश्यक सेवाओं को बनाये रखने के लिये जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने घर समेत वीआईपी ग्रिड से बिजली आपूर्ति काटने का निदेर्श दिया था। इस बीच कश्मीर घाटी में सर्द हवाओं का दौर जारी है और श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे तक पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications