राजस्‍थान ने हासिल किया 11वी पंचवर्षीय योजना का लक्ष्‍य

manmohan singh
जयपुर। मनमोहन सिंह ने राजस्थान सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन की सराहना करते हुये कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ श्रेष्ठ वित्तीय मानकों को हासिल करने में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मनमोहन सिंह ने कहा कि प्राकृतिक एवं भौगोलिक विषमताओं के बावजूद राजस्थान ने आधारभूत ढांचे के विकास, चिकित्सा सेवाओं सडक निमार्ण, उर्जा तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अच्छा कार्य किया है। और हर राज्‍य को इसके अनुरूप ही चलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, समावेशी विकास सहित पारदर्शीता के साथ सुशासन की स्थापना के लिये राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी के लिये मुख्य सचिव एस. अहमद द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण पर गौर करते हुये कहा कि प्रदेश के प्रमुख मुद्दे उनके ध्यान में हैं जिन पर विचार किया जायेगा।

बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम नरेश ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजस्थान में लगभग 3600 किलोमीटर सड़कों की करीब 900 करोड की योजना को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गांवों की आंतरिक सडकों को पक्का करने के लिये सीमेंट की इंटरलाकिंग टाइल्स के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुझाव को केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे गांव गांव में पक्की सड़क बनने से सफाई एवं स्वच्छता कायम रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+