टीम अन्ना ने अन्ना के बिना किया रणनीति पर विचार

बैठक में अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी समेत अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया। उन्होंने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के तरीके पर भी विचार किया। डॉक्टरों ने हजारे को कम से कम एक महीने तक कोई भी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है और इसके चलते वह बैठक में मौजूद नहीं थे।
टीम अन्ना के सदस्यों ने कहा कि बैठक में पांच राज्यों में प्रचार के तरीके पर चर्चा हुई। उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिहाज से जनता से मिले सुझावों पर भी बातचीत की। यह बैठक केजरीवाल के एक लेख की पृष्ठभूमि में भी हुई है जिससे नजर आता है कि मजबूत लोकपाल के लिए अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के संदर्भ में टीम अन्ना संशय में है।
केजरीवाल ने लिखा है कि आंदोलन चौराहे पर खड़ा है और इस स्तर पर कोई गलत फैसला हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण हो सकता है। उन्होंने आंदोलन को बढ़ाने के लिए जनता से भी सुझाव मांगे हैं। टीम अन्ना के सदस्यों का कहना है कि वे अपने पूर्वर्ती अभियानों में जोर शोर से उठाये गये कांग्रेस विरोधी रुख पर भी विचार करेंगे क्योंकि उन पर भाजपा समथर्क होने के आरोप लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications