केंद्र के घर, केंद्र पर जमकर बरसे मोदी

श्रोताओं की तालियों के बीच मोदी ने अपने तैयार भाषण से हटते हुए बाहर से आए भारतीयों के सामने केंद्र की खासी आलोचना की। मोदी के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान की सीमा से लगे राजस्थान और गुजरात के रेगिस्तानी क्षेत्र में सौर उर्जा इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया था, पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
प्रवासी भारतीय दिवस के अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला हुआ है, पर हम उतने भाग्यशाली नहीं हैं। हमें कुछ नहीं मिला है। हमें सब कुछ खुद के बलबूते करना पड़ा है। मोदी के 30 मिनट के संबोधन के बाद श्रोताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला।












Click it and Unblock the Notifications