कोयला माफिया हर महीने कर रहे करोड़ो का नुकसान

आस पास के बिजलीघरों और बड़े कारखानों को कोयला आपूर्ति बनाए रखने में उसे मुश्किल हो रही है। इंस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के बयान में कहा गया है कि उसकी खदानों में उत्पादन कोयला माफिया तथा कुछ स्थानीय समूहों ने जबरदस्ती बंद करवा रखा है। वहीं अवैध व्यापारी अवैज्ञानिक तथा खतरनाक तरीके से खनन कर रहे हैं जिससे आसपास की बस्तियों, खेतों व ईसीएल की उत्पादनशील खदानों पर खतरा मंडराने लगा है।
बयान में कहा गया है कि ईसीएल को उत्तरी सियारसोल व नारयणकुडी खनों से ही हर महीने लगभग 12 करोड़ रूपये का नुकसान हो रहा है और सरकार को रायल्टी के रूप में आय घटी है। कंपनी ने आगाह किया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो देश में बिजली संकट और गहरा सकता है। विग्यप्ति में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने स्थानीय प्रशासन को स्थिति से र्कइ बार अवगत कार चुकी है। उत्पादन प्रभावित होने से कंपनी की माली हालत पर असर पड़ रहा है जो पहले से ही खराब है।












Click it and Unblock the Notifications