गृहमंत्रालय में कंप्यूटर के अंदर से हार्ड डिस्क चोरी

यह ताजा घटना तीन जनवरी की सुबह प्रकाश में आई जब गृह मंत्रालय के हिंदी विभाग के सहायक ईश्वर महतो कायार्लय पहुंचे और अपना कंप्यूटर चालू नहीं कर पाएं। महतो ने ही तीन नवंबर को पुलिस के पास एक मामला दर्ज करा कर दावा किया था कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर के मॉनीटर की कमरे से चोरी हो गई है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि मुझे हार्ड डिस्क चोरी होने की घटना के बारे में उस वक्त पता चला जब मैंने किसी अन्य मॉनीटर से संचालित हो रहे कंप्यूटर को चलाने की कोशिश की। मुझे एक कैबिनेट नोट टाइप करना था। चूंकि यह काम नहीं कर रहा था इसलिए मैंने इसकी जांच के लिए एक मैकेनिक को बुलाया, जिसने इसकी जांच की और मुझे बताया कि इसका तो हार्ड डिस्क ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications