आबकारी टीम की पिटाई के चलते युवक गंगा में डूबा

इलाके में तनाव को देखते हुये पीएसी तैनात कर दी गयी है। अभी तक गंगा में डूबे युवक का पता नहीं चल सका है। पीएसी और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुधीर कुमार ने आज भाषा को बताया कि शनिवार को आबकारी टीम एक मुखबिर की सूचना पर गंगा घाट गयी थी। वहां उसे एक बंद पड़ी भट्टी तथा लहन पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि आबकारी टीम ने पास में खड़े अमित यादव (22) को शक होने पर पकड़ लिया और भागने के प्रयास में वह गंगा में कूद गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने आबकारी टीम पर हमला बोल दिया। हिंसक ग्रामीणों ने टीम की पीटाई की और उसके आधा दजर्न वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो वाहनों में आग लगा दी। वहीं इलाके के ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी टीम के सदस्यों की पीटाई के चलते अमित को गंगा में कूदने को बाध्य होना पड़ा जिससे वह डूब गया। इस घटना के संबंध में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications