यूपी की राजनीति चखने के लिये लालू उतारेंगे प्रत्याशी

लालू ने साथ ही दमदार प्रत्याशियों के नाम भेजने के लिए भी कहा है। उन्होंनेने कहा, रिपोर्ट मिलने के बाद, मैं चुनाव लड़ने और इन सीटों की संख्या को लेकर फैसला करूंगा। पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी उतारने की संभावित संख्या के बारे में लालू ने कहा कि यह सब कुछ यूपी ईकाइ से आने वाली रिपोर्ट पर निभर्र करेगा।
हालांकि उन्होंने कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठबंधन से इंकार किया है। राजद को बिहार में लगातार दो विधानसभा चुनावों और एक लोकसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के बारे में र्कोइ टिप्पणी करने से इंकार करते हुए लालू ने सिर्फ इतना कहा, मतदाताओं ने राजद से विपक्ष में बैठने के लिए कहा और हम इसका पालन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications