'आरोप साबित होने तक भाजपा की सदस्यता स्थगित रखूंगा'

मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के कारण उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार और सीबीआइ के जरिए केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रताडित किया जा रहा है। कुशवाहा के खिलाफ राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के सिलसिले में सीबीआइ जांच चल रही है और उनके यहां सीबीआइ ने छापे भी मारे हैं।
कुशवाहा ने दावा किया कि जिन विवादों में उनका नाम घसीटा जा रहा है, उनमें वह निर्दोष हैं और वह किसी भी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने को तैयार हैं। गडकरी को लिखे पत्र की भाजपा द्वारा यहां जारी प्रति के मुताबिक कुशवाहा ने दावा किया है कि अब तक उनके खिलाफ किसी भी आपराधिक मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास रहा है।
कुशवाहा ने कहा कि मेरे उपर जो आक्रमण किये जा रहे हैं, वह मेरे पिछडे़ वर्ग के आरक्षण में साढ़े चार प्रतिशत को अल्पसंख्यकों के वोट बैंक के लालच में छीने जाने के षडयंत्र को उजागर करने के मेरे विरोध के स्वर को दबाने हेतु किये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पिछडे वर्ग के खिलाफ साजिश का नतीजा है। मैं नहीं चाहता कि मेरे खिलाफ दुष्प्रचार के आरोपों के परिणामस्वरूप भाजपा को अनावश्यक विवाद का कारण बनाया जाए। अत: जब तक मेरे उपर लगे आरोपों की सचाई के संबंध में उचित निवारण न हो जाए तब तक मैं भाजपा की अपनी सदस्यता को स्थगित रखूंगा।












Click it and Unblock the Notifications