तोगड़िया के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

डीआईजी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। तोगडि़या ने काकादेव इलाके में एक कायर्क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी कोटे में से मुस्लिमों और ईसाइयों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की कड़े शब्दों में आलोचना की थी। उन्होंने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने मुस्लिम वोट बैंक के कारण घुटने टेक दिये हैं और 27 फीसदी आरक्षण में से साढ़े चार फीसदी आरक्षण मुसलमानों को देकर गरीब हिन्दुओं के हितों की अनदेखी की है।
उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा था कि विहिप मांग करती है कि केन्द्र सरकार ओबीसी आरक्षण में मुसलमानों और इसाइयों को दिए गए आरक्षण को तत्काल वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर परिषद देश में जनआंदोलन शुरू करेगी और अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। यह सरासर हिन्दुओं के साथ नाइंसाफी है। और इसको हम बर्दास्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications