बसपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष: नसीमुद्दीन

सिद्दीकी ने बसपा कायर्कर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी सपा) मिलकर बसपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। लिहाजा, पार्टी कायर्कर्ताओं को बसपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये जीजान से जुटना होगा। राज्य सरकार के एक अन्य मंत्री इंद्रजीत सरोज ने इस मौके पर पार्टी कायर्कर्ताओं का आवान करते हुए कहा कि वे विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रमजाल में नहीं फंसें।
बसपा प्रत्याशियों को जिताने की पूरी कोशिश करें। दोनों मंत्रियों ने इलाहाबाद, वाराणसी तथा मिजार्पुर मंडलों की सभी सुरक्षित सीटों पर उतारे गये बसपा के प्रत्याशियों के साथ बैठक भी की। सारी पार्टीया राज्य में सुशासन चाहते ही नहीं है वे सब एक साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। वे मायावती सरकार के सुशासन को उखाड़ फेककर, राज्य में भ्रष्टाचार फैलाना चाहते है।












Click it and Unblock the Notifications