एनआरएचएम घोटाला: कम्प्यूटर कम्पनी के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले पर पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर यू टर्न लेने वाली सीबीआई ने शनिवार को श्रीटॉन इण्डिया लिमिटेड के एमडी को गिरफ्तार कर लिया। एमडी जीके आर्या पर आरोप है कि उन्होंने मिशन के तहत कम्प्यूटर खरीद में भारी अनियमितता बरती है तथा वह मिशन घोटाले की एक कड़ी हैं।

ज्ञात हो कि सीबीआई इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक एसपी राम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का घोटाला न तो पूर्व परिवार कल्याण मंत्री का पीछा छोड़ रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े व्यापारियों का।

श्रीटॉन इण्डिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जीके बत्रा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को हुई श्री बत्रा की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया कि आने वाले दिनों में अभी कुछ और गिरफ्तारी होंगी। उधर सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है।

राजधानी से सटे इलाके बंथरा में सड़क के किनारे कुछ दस्तावेज अधजली हालत में पकड़े गए। सीबीआई ने एनआरएचएम से जुड़े इन अधजले दस्तावेजों को जब्त कर लिया और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह दस्तावेज वहां कहां से आए तथा उन्हें जलाने का प्रयास किसने किए। दूसरी ओर जांच आगे बढ़ते-बढ़ते पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा पर भी सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है।

कुशवाहा भी इस बात को महसूस कर रहे हैं जिसे देखते हुए वह भाजपा ने अपनी जगह तलाष रहे है लेकिन अभी तक उनकी दाल पार्टी में गल नहीं सकी हैं। सूत्रों की माने तो यदि श्री कुशवाहा को जल्द कोई राजनैतिक आसरा न मिला तो उनका सीबीआई के जुंगल से बचना आसान न होगा। हालांकि सीबीआई पकड़े गले लोगों से लगातार पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घोटाले में कुशवाहा की संलिप्तता किस हद तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+