दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले राहुल अपनी पार्टी में झाकें: भाजपा

हुसैन का संकेत कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ की ओर था। राजा, कलमाड़ी, दीक्षित, कामत और चिदंबरम पर टू जी स्पेक्टम और राष्टमंडल खेल परियोजनाओं में अनियमितता से लेकर खनन घोटाले तक के आरोप हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस जहां भ्रष्टाचार की खदान बन र्गइ है वहीं भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ है और हमेशा रहेगी। राहुल ने आरोप लगाया था कि उप्र के ओबीसी नेता कुशवाहा ने पहले कांग्रेस से संपर्क किया था और पार्टी के इंकार के बाद वह भाजपा में चले गए।
उन्होंनेने कहा कि कुशवाहा के दागी होने के बावजूद भाजपा ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि कुशवाहा के खिलाफ 2000 करोड़ रूपये के एनआरएचएम घोटाला मामले में सीर्बीआइ जांच चल रही है। कुशवहा को भाजपा में शामिल किये जाने के बाद से भाजपा पर विपक्ष की सभी पार्टियां हमलावर हो गई हैं और आरोपों को दौर तेज हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications