इंदौर में इंजीनियर के यहां छापा, 10 करोड़ बरामद

स्कीम नंबर 54 में बने यादव के तीन मंजिला आलीशान बंगले को देखकर अफसर दंग रह गए। तीन हजार वर्ग फिट पर बने बंगले की कीमत एक करोड़ 80 लाख आंकी गई है। बंगले में 10 लाख रुपये से ज्यादा का लग्जरी सामान पाया गया। इसके अलावा स्कीम नम्बर 78 में दो बंगले, अंशुल टाउनशिप में दो मंजिला बंगला, कृष्ण विहार कॉलोनी में 10 हजार वर्ग फिट का प्लॉट, तलावली चांदा में 1500 वर्गफिट का प्लॉट, ओमेक्स सिटी में एक फ्लैट और एक प्लॉट, मुरैना में एक मकान और कृषिभूमि का पता चला है।
वहीं घर से 90 हजार रुपये नकद, एक लाख के जेवरात, एक टवेरा और एक स्वीफ्ट कार, एक दो पहिया वाहन, 5 बैंक लॉकर और बीस बैंक खाते का पता चला है। ज्यादातर संपत्तियां यादव के नाबालिग बेटे के नाम पर पाई गई हैं। यादव का डेढ़ साल पहले ही छिंदवाड़ा तबादला हुआ है। इसके पहले यादव खरगोन में पदस्थ थे। वहां भी आर्थिक अनियमितताओं में यादव का नाम सामने आया था। यादव को 25 साल की नौकरी में 30 लाख रुपये वेतन के रुप में प्राप्त हुए हैं। लोकायुक्त की जांच देर शाम तक जारी रही। लोकायुक्त को जांच में और अधिक संपत्ति के सामने आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications