भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था 2021 तक होगी 25,00 अरब डॉलर की

economy
नयी दिल्ली। देश का वास्तविक वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2021 तक बढ़कर 2,500 अरब डालर पर पहुंच जाएगा। एक अध्ययन में कहा गया है कि बचत, निवेश और प्रति व्यक्ति आय काफी तेजी से बढ़ रही है, जिससे वास्तविक जीडीपी में वृद्धि होगी। वतर्मान में देश का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 1,000 अरब डालर है।

उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआइ ने अपने अध्ययन भारतीय अथर्व्यवस्था की वृद्धि संभावनाएं विजन 2021, टिलियन डालर वृद्धि के अवसर में कहा गया है कि देश की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय के 2021 तक वतर्मान स्तर 900 डालर प्रति वर्ष से दोगुना होकर 1,800 डालर पर पहुंचने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि अगले कुछ साल में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 2021 तक अगले दस साल के दौरान 9.3 प्रतिशत रहेगी।

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि कुछ विकसित अथर्व्यवस्‍थाओं की रफ्तार घटने के अलावा घरेलू चुनौतियों मसलन उंची मुद्रास्फीति और उंची उधारी लागत से निकट भविष्य में वृद्धि की रफ्तार प्रभावित होगी, इसके बावजूद विश्व आर्थिक तंत्र में भारत एक प्रमुख अथर्व्यवस्था के रूप में होगा। अध्ययन में कहा गया है कि 2021 तक थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की औसत दर 5 से 6 प्रतिशत के बीच रहेगी और वहीं सकल राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3 से 4 प्रतिशत रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+