अन्ना को मिली अस्पताल से छुट्टी

अस्पताल से निकलने के बाद अन्ना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थोड़ी कमजोरी को छोड़कर वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर कहा कि मजबूत लोकपाल के लिए उनकी लड़ाई जारी है आगे की रणनीति जल्द ही तय की जाएगी। आशंकन हजारे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे रालेगण सिद्धी ही जाएगें।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस की एक अदालत को बताया कि अपने एनजीओ के लिए निर्धारित कोष की कथित अनियमितता और विमान टिकट के ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीम अन्ना सदस्य किरण बेदी के खिलाफ जांच प्रगति पर है। पुलिस ने अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि जांच के दौरान उसे पता चला है कि माइक्रोसॉफ्ट ने कंप्यूटर शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए दो डेस्कटॉप कंप्यूटरों और 62 लैपटॉप्स के अलावा किरण बेदी की एनजीओ इंडिया विजन फाउंडेशन को 48 लाख रुपए दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications