कुशवाहा ने भाजपा को खरीद लिया है: राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि उन्हें तो लगता है कुशवाहा ने करोड़ो रूपयों में भाजपा को खरीद लिया है तभी तो कुशवाहा अचानक से भाजपा में आ गये। राहुल गांधी ने कहा कि बसपा से निकाले जाने के बाद बाबू सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस से भी संपर्क किया था लेकिन कांग्रेस ने सिरे से मना कर दिया था। क्योंकि कांग्रेस दोहरा चरित्र नहीं निभाती है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की तरह मुख में राम और बगल में छूरी नहीं रखती है।
गौरतलब है कि एनआरएचएम घोटाले में नाम आने के बाद अपने बेहद करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को बसपा ने निकाल बाहर किया था। बाबू सिंह ने अपनी हत्या की जाने की आशंका जताई थी। उनके खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। लेकिन अचानक से कुशवाहा ने बीजेपी में शामिल होकर सब को चौंका दिया। जहां विरोधी दल इस बात का विरोध कर रहे हैं वही भाजपा के अंदर भी कुशवाहा को लेकर झगड़ा मचा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications