उत्‍तराखंड के लिए भाजपा की एक और सूची जारी

नई दिल्‍ली। उत्‍तराखंड विधानसभा में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और सूची जारी की है। इस सूची के अंतर्गत कई दिग्‍गजों को एक बार चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कई के टिकट कटे भी हैं। प्रत्‍याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी, अरुण जेटली और सुषमा स्‍वराज मौजूद थीं।

भाजपा की सूची इस प्रकार है-

यमुनोत्री से जगबीर सिंह भंडारी, गंगोत्री से गोपाल सिंह रावत, बद्रीनाथ से प्रेम बल्‍लभ भट्ट, केदारनाथ से आषा नौटियाल, देवप्रयाग से दिवाकर भट्ट, नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत, प्रतापनगर से विजय सिंह पनवार और चक्राता (आरक्षित अनुसूचित जाति) से कलमा चौहान।

वहीं विकासनगर से कुलदीप सिंह, धरमपुर से प्रकाश सुमन ध्‍यानी, ऋषिकेश से प्रेम अग्रवाल, भगवानपुर (अनुसूचित जाति) से सुरेश राठौड़, प्रियंकालियार से श्‍यामवीर सैनी, पौड़ी (अनुसूचित जाति) से गंगानंद घाना भाई, श्रीनगर से धन सिंह रावत और चौबटकल से तीरथ सिंह रावत खड़े हो रहे हैं।

इनके अलावा भीमताल से धन सिंह भंडारी, हल्‍द्वानी से रेनू अधिकारी, कलाढुंगी से बंसीधर भागवत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्‍ट, बाजपुर (अनुसूचित जाति) से राजेश कुमार और गदरपुर से अरविंद पांडेय भाजपा की ओर से प्रत्‍याशी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+