अन्ना को अस्पताल से रविवार को मिलेगी छुट्टी

लेकिन डॉ. पराग ने कहा कि उन्हें एक महीने तक कहीं आने-जाने से रोका गया है और सख्त हिदायत दी गयी है कि वो अनशन ना करें जिसे अन्ना ने मान भी लिया है।
आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2011 को मुंबई में अनशन के दौरान अन्ना की सेहत काफी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपना अनशन दो ही दिन में खत्म कर दिया था और रालेगण सिद्धि लौट गए। हालत बिगड़ने पर 31 दिसंबर को अन्ना को इलाज के लिए पुणे लाया गया। जहां उनके चेस्ट में संक्रमण पाया गया तब से ही वो अस्पताल में भर्ती है। बीमारी के चलते ही अब अन्ना पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रचार नहीं कर पायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications