कुशवाहा के चलते उमा-मेनका भी भाजपा से नाराज

लखनऊ। भाजपा के लिए कुशवाहा खाने का वो कौर हो गये है जिसे ना तो उगला जा रहा है और ना ही निगला जा रहा है। कुशवाहा को लेकर दो भागों में बंटी भाजपा के विरोधी सुर अब खुलकर मीडिया के सामने आ गये हैं।

यूपी में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान साध्वी उमा भारती के हाथ में हैं, जिन्होंने भी खुलकर कह दिया है कि वो कुशवाहा को पार्टी में शामिल किये जाने से काफी नाराज है। इसी कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार न करने का फैसला किया है। उमा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पार्टी फोरम में वह अपनी बात रखेंगी। खबर यह भी है कि उमा ने ऐलान किया है कि वो 9 फरवरी के बाद किसी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेगीं।

जबकि वहीं आंवला से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भी कुशवाहा को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ किया कि दागी चरित्र को पार्टी में शामिल करने से पार्टी की छवि खराब होती है। पार्टी में बाबू सिंह को शामिल करने से पहले किसी ने भी पार्टी के नेताओं से पूछने की जरूरत नहीं समझी जो कि बेहद गलत है। मेनका ने साफ किया कि बाबू सिंह कुशवाहा के आने से पार्टी को नुकसान होगा।

जबकि वहीं वरिष्ठ नेती यशवंत सिन्‍हा ने बाबू सिंह की वकालत करते हुए कहा है कि बाबू सिंह, भाजपा में आये ही इसलिए है ताकि वो लोगों के सामने मायावती के भ्रष्टाचार का कच्चा चिठ्ठा खोल सके। इससे पहले कुशवाहा मुद्दे पर आडवाणी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ, कीर्ति आजाद, जेडीयू प्रमुख शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना विरोध जता चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+