राजधानी के पुर्जे ने ली एक बच्चे की जान

तभी अचानक ट्रेन का ब्रेक पैक टूटा और प्लेटफॉर्म पर अपनी दादी के साथ खड़े निमका के सिर पर जा लगा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक, निमका मध्य प्रदेश के गांव बेहरूगढ़ का रहने वाला था। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।
इस हादसे के बाद एक बड़ा सवाल यह उठता है कि तेज रफ्तार गाडिय़ों के प्लेटफार्म से गुजरते समय जारी किए गए दिशा-निर्देशों का लोग तो पालन करते कम है साथ ही रेलवे पुलिस भी अपनी इस जिम्मेदारी का कम ही निभाती है। ऐसे हादसों से बचने के लिए प्लेटफार्म पर एक पीली पटटी खिंची जाती है जिसका मतलब है कि यात्री इस पटटी से उचित दूरी बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications