कुशवाहा को शामिल करके बीजेपी ने अच्छा नहीं किया: नीतीश कुमार
पटना। बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल किये जाने से पार्टी की चारों ओर आलोचना हो रही है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर भाजपा ने ऐसा क्यों किया? जेडीयू ने जहां इस मुद्दे पर यूपी में भाजपा का साथ छोड़ करके अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा के इस कदम की जबरदस्त आलोचना की है।
नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा जैसे लोगों को शामिल करके गलत परंपरा की शुरूआत की है। हर राज्य में भाजपा के साथ साठ-गांठ हो यह तो जरूरी नहीं है। लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि वो बिहार में प्रचार-प्रसार जरूर करेंगे।
नीतीश कुमार ने माना कि कुशवाहा को लेकर खुद भाजपा पार्टी आपस में बंट गयी है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि भाजपा को कुशवाहा जैसे लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए ऐसा करके उसने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।



Click it and Unblock the Notifications
