भाजपा की तीसरी सूची जारी, कई के टिकट कटे

BJP declares third list for UP polls
दिल्ली (ब्यूरो)। भाजपा ने विधान सभा चुनाव के लिए 77 प्रत्याशियों की सूची और जारी कर दी। बुधवार को पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की दिल्ली में बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार ने इन प्रत्याशियों की दिल्ली में घोषणा की। तीसरी सूची में मैनपुरी से विधायक अशोक चौहान को पार्टी में वापस लेने के बावजूद उनका टिकट काट दिया गया है। आज घोषित सूची में भी सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा गया है। तीसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 14 ठाकुर, 14 दलित 25 पिछड़ों को टिकट दिया गया है। इनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। किसी मेयर को विधान सभा चुनाव न लड़ाने की पूर्व में की गई घोषणा के विपरीत पार्टी ने अलीगढ़़ के महापौर आशुतोष वार्ष्णेय को मैदान में उतारा है। पार्टी में वापस लौटे पार्टी के दिवंगत प्रमुख नेता रुद्रसेन चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी को मटेरा से उम्मीदवार बनाया गया है। कई नेताओं के खास टिकट पा गए हैं।

उम्‍मीदवारों की लिस्ट जानने के लिए क्लिक करें

टूटा जनता दल यू से करार

मिशन 2012 की तैयारी में जुटी भाजपा का एक और झटका एनडीए के प्रमुख घटक जनता दलयू से गठबंधन टूट जाने से लगा। प्रदेश में करीब 15 साल बाद दोनों दल से दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनावी तैयारियों में जान डालने को जदयू के केंद्रीय नेताओं का आगामी 10 व 11 जनवरी को लखनऊ में जमावड़ा रहेगा।

सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के करीब एक पखवाड़े चला आ रहा वार्ता क्रम सोमवार को देर रात भाजपा द्वारा अपने 81 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद खत्म हो गया। भाजपा ने उन करीब आधा दर्जन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए जो समझौते लिए जदयू की ओर से सौंपी 20 विधान सभा क्षेत्रों में शामिल थी।

मंगलवार को प्रदेश में अलग चुनाव लड़ने का एलान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिनी बैठक लखनऊ में आहूत की। जिसमें बिहार सरकार के प्रमुख मंत्री भी भाग लेंगे और पड़ोसी राज्य यूपी में अपनी पार्टी के पैर जमाने की रणनीति तय करेंगे। जदयू के प्रमुख महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि विभिन्न दलों के करीब दो दर्जन पूर्व व वर्तमान विधायक उनके संपर्क में है।

भाजपा द्वारा मौके पर धोखा देने से उनकी तैयारियां प्रभावित जरूर होगी परन्तु प्रदेश में विकास को बिहार मॉडल लागू करने का नारा देकर पूरी ताकत से मैदान में उतरा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+