आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तोगड़िया सहित 8 पर मुकदमा

इसी प्रकार शहर दक्षिणी में बसपा प्रत्याशी कैसर अमीन अंसारी, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रा में राष्टीय कौमी एकता दल के डा. ओंकार सिंह पटेल, अपना दल के नील रतन सिंह उर्फ नीलू व सपा के सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहनिया विधानसभा क्षेत्रा में भासपा-कौमी एकता दल के अभय पटेल, पिंडरा में बसपा के अजीत यादव और फूलपुर में मुन्ना यादव के खिलाफ एर्फआइआर करायी गयी।
इस बीच उड़न दस्ते एवं निगरानी दस्ते ने आज भी वाराणसी के भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टर व बैनर सहित अन्य प्रचार सामग्रियां हटायीं। आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित होते ही आयोग ने आचार संहिता को लेकर कड़े तेवर अपना लिये थे। इससे पहले बाराबंकी में भी संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में तीन प्रत्याशियों और नेताओं पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications