ओडि़शा में बारूदी सुरंग विस्फोट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

उन्होंने बताया कि यह विस्फोट सीआरपीएफ शिविर से मात्रा तीन किलोमीटर दूर हुआ तथा इस विस्फोट में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट में मारे गए लोगों में दो पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान शामिल है। तीनों की पहचान सुंसीर मोहंती, उमाकांत जानी और संग्राम लेंका के रूप में रूप में की र्गइ है।
तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल कोटागढ़ के एक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से बालीगुडा अस्पताल ले जाया गया। बालीगुडा के एसडीपीओ सत्यजीत नायक ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अब एमकेसीजी मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। उसी क्षेत्र में कोटागढ़-श्रीरामपुर रोड पर कल हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो र्गइ थी।












Click it and Unblock the Notifications