आज धरती से सबसे करीब होगा सूर्य

इस दौरान दोनों के बीच की दूरी 14.7 करोड़ किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि हर साल जनवरी में धरती सूर्य से सबसे कम दूरी पर होती है, जबकि जुलाई में यह सूर्य से सबसे ज्यादा दूरी पर होती है। पैरीहीलियॉन शब्द ग्रीक भाषा के शब्द पैरी (पास) और हीलियॉज (सूर्य) से मिल कर बना है। इस मौके पर कल अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों के जंतर-मंतर पर एकत्रित होकर धरती और सूर्य से जुड़े कई प्रयोग करने की संभावना है।
अभी हाल ही में पता चला कि डेढ़ वर्षों से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे केप्लर दूरदर्शी ने स्वॉन (हंस) नक्षत्र में छह ग्रहों वाले एक नए सौरमंडल को खोज निकाला है। उसे 'केप्लर 11' नाम दिया गया। इससे पहले भी तीन ग्रहों वाला एक छोटा सौरमंडल मिला था, जिसे 'केप्लर 9' नाम दिया गया था। नासा ने बताया कि हमारी पृथ्वी से दो हज़ार प्रकाशवर्ष दूर की इस ग्रहप्रणाली के सभी ग्रह जिस तारे के चारो ओर घूम रह हैं, वह हमारे सौरमंडल वाले सूर्य से काफ़ी मिलता-जुलता है।












Click it and Unblock the Notifications