राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक के पुर्जे से बच्चा मरा, दादी घायल

Train
दिल्ली (ब्यूरो)। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटी। गाड़ी के इंतजार में खड़े दादी और पोते को राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक से टूटे एक टुकड़े ने जहां बच्चे की जान ले ली वहीं उसकी दादी घायल हो गई। इसके वावजूद भी रेलवे अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही बेंगलुरु राजधानी प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास से काफी तेजी से गुजरी। तभी ट्रेन का ब्रेक पैक टूटा और प्लेटफॉर्म पर अपनी दादी के साथ खड़े बच्चे निमका के सिर पर जा लगा।

सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं इस टुकड़े से उसकी दादी भी घायल हो गई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जीआरपी के मुताबिक, निमका मध्य प्रदेश के गांव बेहरूगढ़ का रहने वाला था।

उधर, दिल्ली से खबर है कि ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित पांडव नगर में एक डॉक्टर के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई है। डॉक्टर अपने परिवार के साथ न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने गए हुए थे। वहां से लौटने पर वारदात का पता चला। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एलबीएस के डॉक्टर पंपोज राजदान मयूर विहार फेज-2 की पॉकेट-1 में रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ 27 दिसंबर को न्यू ईयर की छुट्टियों मनाने गोवा गए थे। मंगलवार को जब वह लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर रखी लाखों की जूलरी और 50 हजार की नकदी गायब थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्‍होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+