भाजपा की लाइन में हैं कई और दागी नेता

उल्लेखनीय है कि धनंजय सिंह का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा है। जौनपुर से वर्ष 2007 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के समर्थन से जदयू के टिकट पर जीता था। वर्ष 2009 में वह बसपा में शामिल हो गये और जौनपुर से सांसद हो गये। उनकी छोड़ी गई विधानसभा सीट पर उनके पिता बसपा के टिकट पर विधायक हो गए। पिछले दिनों बसपा से रिश्ते से खराब होने के बाद धनंजय सिंह जेल में पहुंच गए।
मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश की मुखिया ऑपरेशन क्लीन नाम से एक अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने अबतक अपनी पार्टी से 13 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है और साथ ही साथ ही उन्हें टिकट ना देने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में दागी नेताओं की एक फौज अपने खेवईया की तलाश में है। वहीं भाजपा इन दागी नेताओं को अपनी नाव पर सवार कर पीएम की कुर्सी तक पहुंचने की योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications