कांग्रेस के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे अन्ना: बेदी

जिसके चलते कांग्रेस के खिलाफ पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में अन्ना अब प्रचार नहीं कर पायेंगे। इस बात की जानकारी आज सुबह अन्ना की अहम सहयोगी किरण बेदी ने मीडिया को दी। जो कि पूणे के संचेती अस्पताल में अन्ना से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वो डॉक्टरों से मिलने के बाद यह बात कह रही हैं।
गौरतलब है कि 27 दिसंबर को अन्ना हजारे ने मुंबई में अनशन पर बैठे थे। उनको अनशन से पहले ही बुखार और खांसी था। लेकिन फिर भी वो अनशन पर बैठे थे। उनकी तबियत बिगड़ने के चलते उन्होंने अपने अनशन को एक दिन पहले ही समाप्त कर दिया और जेल भरो आंदोलन को रद्द कर दिया था।
फिलहाल इस बात से कांग्रेस खेमे ने जरूर राहत भरी सांस ली होगी जिसके खिलाफ अन्ना प्रचार करने वाले थे। शनिवार को टीम अन्ना की कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में किरण बेदी अन्ना के संदेशों से टीम के सदस्यों को अवगत करायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications