हरियाणा: अपहृत प्रापर्टी डीलर का शव नहर से बरामद

Haryana
फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद के दयालपुर गांव से गत 29 दिसम्बर को अपहृत प्रापर्टी डीलर ओमपाल के शव को पुलिस ने मांदकौल गांव में नहर के पास से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों नीरज, पवन निवासी बहादुरपुर तथा रजत निवासी जुन्हेड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि गत 29 दिसम्बर को रीना पत्नी ओमपाल निवासी दयालपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पति ओमपाल को नीरज, पवन व रजत मारूति गाड़ी में अपहरण करके ले गये थे।

पुलिस ने मामला दर्ज करके वारदात में प्रयुक्त मारूति गाड़ी को पलवल के विधायक सुभाष चौधरी के निवास के साथ से बरामद किया था, जिसमें खून लगा हुआ था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ओमपाल की हत्या अपहरण के दौरान ही कर दी र्गइ थी और उसके कपड़े उतारकर लाश की छाती तथा पैरों पर लोहे की चेन के साथ बीस-बीस किलो के बाट ताला लगा कर आगरा नहर गांव मांदकौल के पास डाल दिया था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगरा नहर गांव मांदकौल के बाद आगरा नहर प्रशासन को पानी को रूकने के लिये प्रशासन द्वारा कहा गया और ओमपाल की लाश बरामद हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+