हरियाणा: पराठा नहीं दिया तो गोली मारी

ज्ञान सिंह के चाचा महेंद्र सिंह पुत्र दुर्गपाल ने बताया सोमवार को वहीं रहने वाले अर्जुन पुत्र रणवीर व कुलदीप नामक युवकों ने सड़क के दूसरी ओर पराठा लाने का ऑर्डर दिया। रेहड़ी पर भीड़ होने के चलते ज्ञान वहां ऑर्डर नहीं पहुंचा पाया। जब उन्होंने दोबारा पराठा मांगा तो ज्ञान ने कहा भीड़ अधिक है यहीं आ जाओ। इसके बाद अर्जुन ने मौके पर पहुंच ज्ञान की जमकर पिटाई की।
भीड़-भाड़ होने से लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इस बात से गुस्साए अर्जुन बीती रात ज्ञान की रेहड़ी पर पहुंचा और उसे कुछ दूर लेकर गया। इसके बाद उसने ज्ञान के सिर में पीछे से गोली मार उसकी हत्या कर दी। गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली तब तक आरोपी भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications