दिल्ली: एयरपोर्ट पर भयंकर आग, करोड़ों की संपत्ति खाक

उन्होंने बताया कि आग सेलेबी कंपनी के कार्यालय से शुरू हुयी जो हर्वाइ अड्डे पर माल परिवहन से जुड़े कार्यों का संचालन करता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि नुकसान का आकंलन करोड़ों में आंकी जा रही है। क्योंकि कार्गों में काफी महंगे सामान रखे हुए थे।
पुलिस के आला अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से एयर इंडिया, फ़िलिपीन एयरलाइंस और थाई एयरलाइंस के दफ्तर बुरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिये है और खबर लिखे जाने तक आग पर काबू भी पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications