दिल्ली में नर्सरी स्कूलों में बिक गए 15000 करोड़ के फार्म

वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम के अनुसार पिछले वर्ष निजी क्षेत्र के इन पब्लिक स्कूलों ने नर्सरी के महंगे फार्म बेचकर 10,000 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन इस साल यह आंकड़ा 15,000 करोड़ रुपये यानी 150 अरब रुपये तक पहुंच सकता है।
एसोचैम के मुताबिक किसी अच्छे पब्लिक स्कूल में नर्सरी में बच्चे का दाखिला कराना अभिभावकों के लिये किसी बड़ी लड़ाई को जीतने से कम नहीं है। कई बार तो अभिभावकों को कई स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और नर्सरी में दाखिला पूरा होने तक 20,000 से लेकर 25,000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इन स्कूलों में बड़ी मुश्किल से दाखिला मिल रहा है।
एसोचैम महासचिव डीएस रावत के अनुसार दाखिला फार्म की बिक्री कुछ दिनों के भीतर बंद कर दी जाती है और ये बहुत सीमित दिन रखे जाते हैं। ऐसे में किसी प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में बच्चे को दाखिला दिलाने के लिये मां-बाप दिनरात एक कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications