'कभी अखिलेश यादव से संपर्क नहीं किया'

उन्होंने कहा कि वह रामपुर में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात करने गये थे, तभी सपा में शामिल होने की बात चलने पर कुछ मन जरूर बना था, लेकिन इस दिशा में कोई गम्भीर कदम नहीं उठाया था। गौरतलब है कि आजम खां ने हाल में यादव के सपा में शामिल होने के लिये तैयार होने की बात कही थी, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल यह कहकर एक विवाद को जन्म दे दिया कि उनके लिये सपा में र्कोइ जगह नहीं है।
यादव ने कहा कि जब सपा में शामिल होने के लिये उनकी अखिलेश से कोई बात ही नहीं हुई तो उन्होंने वह बयान आखिर क्यों दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा एक-दूसरे की जड़ें काटने में जुटे कुनबे के लोगों की पार्टी है और वे पार्टी से जुड़े अहम फैसले अपने घर में बैठकर ही ले लेते हैं। ऐसी पार्टी के बारे में आखिर और क्या कहा जाए।












Click it and Unblock the Notifications