यूपी में दबंगई, फ्री में नहीं दिया पेपर तो मार दी गोली

खंदौली थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रामकुमार आज सुबह साइकिल से क्षेत्र में अखबार बांटने जा रहा था। तभी भाजपा नेता राणा प्रताप के बेटे विकास और श्याम प्रताप के बेटे अजीत दोनों ही उससे पुरानी रंजिश को लेकर दबंर्गइ करने लगे। उन्होंने उसके गले में लोहे का चैन डालकर उसे नीचे गिरा लिया और लगातार दो गोलियां उसके सीने में दाग दीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज भेज दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल रामकुमार का कहना है कि पिछले रविवार को दोनों लोग उससे मुफ्त में अखबार मांग रहे थे। उसके न देने पर आज सुबह बदला लेते हुए उन्होंने उसे गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications