डॉक्‍टर को मारकर लिया पत्‍नी की मौत का बदला

murder
तुतिकोरिन। तमिलनाडु में अपनी गर्भवर्ती पत्नी की मौत हो जाने पर एक व्यक्ति ने इलाज कर रही महिला चिकित्सक को मार डाला। व्यक्ति का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती जिसके कारण उसकी पत्नी की मौत हुई। पुलिस के अनुसार छह माह से गर्भवती महिला को 30 दिसंबर को दर्द की शिकायत होने पर क्लीनिक लाया गया था, जहां उसकी हालत और गंभीर हो गई।

किसी अन्य अस्पताल में ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। अपनी पत्नी की मौत से आहत पति गुस्से में दो जनवरी की सुबह महिला डॉकटर के क्लीनिक पर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसके साथ आये तीन अन्य साथी क्लीनिक के बाहर ही उसका इंतजार करते रहे। इस हादसे के बाद सरकारी और निजी चिकित्सकों ने धरना दिया और पुलिस ने हत्याभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।

तमिलनाडु सरकारी चिकित्सक संघ ने आज राज्य व्यापी हड़ताल आयोजित करने की घोषणा की है उन्‍होने बताया है कि इस दौरान इमंरजेंसी सुविधाओं पर असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जब डाक्‍टरों की हड़ताल शुरू होगी तो असर तो पड़ेगा ही। अब देखना यह है कि इस हड़ताल का मरीजो पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है, उन्‍हे किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+