हेलमेट नहीं पहनोगे तो पुलिस पहनाएगी माला

police
रांची। रांची में मोटरसाइकिल सवारों के हेलमेट पहनने के बजाय जुर्माना देने में दिलचस्‍पी लेने से निराश पुलिस ने एक इस समस्या से निजात पाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया है, वह ऐसे लोगों को उनके अंतश्चेतना को झकझोरने के लिए माला पहना रही है। पुलिस अधीक्षक आर के प्रसाद ने कहा कि अब मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहनने के बजाय जुर्माना भरना पसंद करने लगे हैं।

ऐसे में जुर्माना का असर नहीं होता देख हमने उल्लंघनकर्ताओं को माला पहनाना शुरू कर दिया। पुलिस को उम्मीद है कि ऐसे बर्ताव से यातायात उल्लंघनकर्ताओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी और वे भविष्य में कभी भी हेलमेट नहीं पहनना भूलेंगे। यातायात पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहनने मोटरसाइकिल सवार करने वालों को माला पहनाने के लिए रोकते हैं और उनसे हाथ जोड़कर हेलमेट पहनने का अनुरोध करते हैं।

प्रसाद ने कहा कि चूंकि यह नवीनतम बर्ताव कैमराकर्मियों के सामने होता है, और चीजें अखबारों में प्रकाशित होगी एवं टीवी चैनलों पर दिखायी जाएगी हम आशा करते हैं वे भविष्य में हेलमेट पहनेंगे। इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 'लगे रहो मुन्‍ना भाई' से झारखंड पुलिस कुछ ज्‍यादा की प्रेरित हो गयी है। अब देखना यह है कि इनकी गांधीगीरि का लोगो पर क्‍या असर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+