तिवारी की चुनावी धमक से पार्टियों में हलचल

nd tiwari
देहरादून। उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में अच्छा खासा दखल रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की चुनावी धमक से राज्य की सभी पार्टियों में हलचल हो गयी है। तिवारी के सरंक्षकत्व में पहले से बनी निरंतर विकास सम्पर्क समिति के बैनर तले राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़े जाने की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में हलचल बढ गयी है।

तिवारी ने आज अपने आवास पर चाय पार्टी के दौरान बातचीत में कहा कि कर्मठ व्यक्तियों द्वारा चुनाव लडे़ जाने पर कोई एतराज नहीं हैं। ऐसे उम्मीदवारों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। जो उम्मीदवार उनका आशीर्वाद लेना चाहेंगे उन्हें वह अपना आशीर्वाद देंगे लेकिन किसी पार्टी के लिये प्रचार नहीं करेंगे चाहे वह कांग्रेस ही क्यों नहीं हो।

उन्होने कहा कि वह 85 वर्ष के उपर हो चुके हैं और सक्रिय राजनीति से हट चुके हैं लेकिन अभी भी राज्य में विकास के लिये कर्मठ उम्मीदवारों की जरूरत है जो विकास कार्य करना चाहते हैं। तिवारी ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और जो प्रत्याशी महात्मा गांधी के विचारों का पोषक होगा, उसको वह अपना आशीर्वाद देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+