सोनिया गांधी का हल्द्वानी जाना रद्द

आपको बता दें कि जहां यूपी में कांग्रेस की कमान राहुल-प्रियंका ने संभाली हैं वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रचार करने खुद यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी जाने वाली थीं। । आज सोनिया गांधी उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं। सोनिया गांधी इसके बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करने वाली थीं।
कहा जा रहा था कि सोनिया के संबोधन के बाद ही राज्य में सीटों के टिकट का खुलासा होने वाला था क्योंकि पार्टी नहीं चाहती थी कि सोनिया के आने से पहले कोई बवाल पार्टी में हों। क्योंकि इस बार जिन लोगों को टिकट दिये गये हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो काफी नये चेहरे है। खैर सोनिया का प्रोग्राम रद्द होने से देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आगे कौन सा कदम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications