आज हल्द्वानी में सोनिया करेंगी जनता को संबोधन

जहां यूपी में कांग्रेस की कमान राहुल-प्रियंका ने संभाली हैं वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रचार करने खुद यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी जा रही है। आज सोनिया गांधी उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी इसके बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगी।
सोनिया के संबोधन के बाद ही राज्य में सीटों के टिकट का खुलासा होगा क्योंकि पार्टी नहीं चाहती है कि सोनिया के आने से पहले कोई बवाल पार्टी में हों। क्योंकि इस बार जिन लोगों को टिकट दिये जायेंगे हो सकता है कि वो काफी नये चेहरे हों या फिर जो लंबे समय से टिकट की आस में थे उनका पत्ता साफ हो गया हो। इस बात की भनक खुद पार्टी आलाकमान को है इसलिए कांग्रेस ने अभी अपने राज खोले नहीं हैं। ऐसा अनुमान है कि आज एक बड़ा जन समुदाय सोनिया के संबोधन को सुनने पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications