आडवाणी ने रथयात्रा से 'कुशवाहा' को खोजा: कांग्रेस

Rashid Alvi
नई दिल्ली। बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गये हैं। जहां भाजपा ने आज प्रेसवार्ता करके कहा कि बाबूलाल कुशवाहा के खिलाफ हो रही कार्यवाही के पीछे कांग्रेस और बसपा की बीच हुई डील है तो वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी को जमकर धोया।

अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने प्रेस वार्ता करके भाजपा को जमकर लपेटा। अल्वी ने कहा कि उन्हें भाजपा की सोच पर तरस आता है। अल्वी ने हाल ही में हुई आडवाणी की रथ यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आडवाणी ने देश में भ्रष्टाचार को हटाने के लिए रथयात्रा निकाली थी। जो लगता है अब सफल भी हो गयी है क्योंकि उन्होंने अपने भ्रमण से बाबू सिंह कुशवाहा जैसे लोगों को खोज लिया।

अल्वी ने अपने प्रेस वार्ता में कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी को भी घसीटा और कहा कि किसी बड़े और मशहूर व्यक्ति के नाम पर रखी इमारत के नाम को हटाकर दूसरे किसी वरिष्ठ नेता का नाम रखना कहां का इंसाफ है? गौरतलब है कि कांग्रेस और ममता के बीच में इस समय इंदिरा इमारत को लेकर तना-तनी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+