'अन्ना हजारे दो कौड़ी का आदमी लेकिन नसीबवाला'

Anna Hazare
भोपाल। एक तरफ अन्ना हजारे बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से उन पर कांग्रेस के लोग वार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हमेशा कांग्रेस की ओर से अन्ना पर टिप्पणी करने वालों में से राजा दिग्विजय सिंह का नाम रहता है लेकिन इस बार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने अन्ना हजारे पर तीखी टिप्पणी की है।

उनका कहना है कि अन्ना हजारे तो दो कौड़ी के आदमी हैं लेकिन नसीब वाले हैं। अगर आज पहले वाली यूथ कांग्रेस होती तो अन्ना को उनके गांव में जवाब देती। अन्ना और उनकी टीम लोगों को लोकपाल के लिए भड़का रही है। वो लोकपाल के नाम पर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में लोकपाल बिल के साथ जो किया है, उसका बदला प्रदेश में लिया जाएगा। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि बार-बार शोर मचाने से झूठ, सच में तब्दील नहीं हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+