दिल्ली के मुंडका में गिरी इमारत, 5 लोग दफन

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर में सम्भवतः रिसाव हो रहा था। कुछ मजदूरों के वहां खाना बनाते समय वहां आग लग गई। उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसके असर से एक मंजिली इमारत ढह गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस औऱ आपदा प्रबंधन के लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं। अभी भी इमारत में कई लोगों की दबे होने की आशंका है।
1000 इमारतों की जांच
आपको बता दें कि 27 सितंबर को दरियागंज के चांदनी महल इलाके में एक तीन मंजिला इमारत धराशायी हुो गई थी जिसमें कई लोग दब गए थे। इसके बाद प्रशासन इमारतों की जांच में जुट गया था। प्रशासन ने अभी तक कुल एक हजार इमारतों की जांच की है जिसमें 26 इमारतें ऐसी मिलीं, जिसमें रहना खतरे से खाली नहीं है। एमसीडी के इंजीनियरिंग विभाग ने यह रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी है और सभी खतरनाक इमारतों को खाली कराने की सिफारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications