डीपी मसले पर अखिलेश-आजम आमने-सामने

अखिलेश यादव के बयान से सपा नेता आजम खान को जरूर झटका लगा होगा क्योंकि उन्होंने 31 दिसंबर को भरी जनसभा में डीपी यादव के बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने का एलान किया था। और कहा था कि पार्टी उनका भरपूर स्वागत करती है।
एक बार यह फिर से साबित हो गया कि पार्टी के अंदर विरोधियों का बाजार गर्म है। अखिलेश यादव ने कहा कि वो कानून के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं। यदि कोई कानून तोड़ते है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। गुड्डू पंडित को सपा प्रत्याशी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है।
लेकिन अभी उनके बारे में कुछ कह नहीं सकते है। उन्होंने कहा कि बसपा ने काफी लोगों को निकाला है। जिनकी छवि खराब है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि सबको सपा में ले आयें।












Click it and Unblock the Notifications