अच्छी फसल के लिए चढ़ायी बच्ची की बलि

राजभानू ने बताया कि 21 अक्टूबर वर्ष 2011 की रात में बीजापुर में रहने वाले बुधराम ताती की सात वर्षीय बेटी ललिता अचानक गायब हो गई थी। बाद में पुलिस ने 27 अक्टूबर को एक खेत से ललिता का क्षत विक्षत शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब जानकारी मिली कि ललिता की हत्या की गई थी।
इसके बाद पुलिस ने 27 दिसंबर को इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया तथा हत्यारों की खोजबीन शुरू की गई। बाद में पुलिस ने 29 दिसंबर को पदम सुक्कु और पिगनेश कुजूर को ललिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही ललिता का अपहरण कर लिया था तथा पास के खेत में उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद हत्यारों ने ललिता का जिगर (लीवर) बाहर निकाल लिया था तथा करीब के तुरनार गांव में तालाब के किनारे मंदिर में चढ़ा दिया था। इसके बाद उन्होंने ललिता के शव को खेत में गाड़ दिया था, जिसे जानवरों ने बाहर निकाल लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खेत में अच्छी फसल के लिए ललिता की बलि चढाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications