बिदवे मामले में ब्रिटिश नागरिक पर हत्या का आरोप

ग्रेटर मैनचेस्टर में ओरडसल जिले के भीतरी शहरी इलाके में 26 दिसंबर की सुबह बिदवे की उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जब वह अपने दोस्तों के साथ होटल के नजदीक घूम रहा था। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस का एक दल लानकास्टर विश्वविद्यालय से माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक में परास्नातक कर रहे पीडि़त के परिजनों से मिलने के लिए पुणे गया था।
इस मामले में किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले को 50 हजार पौंड का इनाम अभी भी घोषित है। पुलिस ने बताया यह काफी जटिल जांच है और तथ्य यह है कि हम लोग किसी पर आरोप लगा कर यह नहीं कह रहे हैं कि जांच पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा हम अभी भी लोगों से कह रहे हैं कि यदि उनके पास र्कोइ सूचना है तो वे हमसे संपर्क करें। हमें पता है कि अनुज के परिजन बेहद तनाव में हैं क्योंकि उसका शव अभी तक उन्हें सौंपा नहीं गया है।












Click it and Unblock the Notifications