लोकपाल बिल पर नहीं झुकेंगी ममता, पीएम को करारा जवाब

Mamata Banerjee
नई दिल्ली। लोकपाल बिल को लेकर फंसी सरकार के सामने ममता बैनर्जी घुटने टेकने को तैयार नहीं। पी चिंदबरम के बयान से लगा था कि शायद कांग्रेस और तृणमूल के बीच में सबकुछ ठीक हो गया है लेकिन तृणमूल के तेवर अभी भी तीखे हैं।

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस उसे नजरअंदाज कर आग से खेलने का काम कर रही है। उसने साफ कहा कि लोकपाल विधेयक में लोकायुक्तों के गठन वाले प्रावधान पर वह केंद्र सरकार के साथ समझौता नहीं करेगी क्योंकि यह प्रावधान राज्यों की आजादी छीन लेगा। वो संविधान से जुड़े किसी मसले पर समझौता नहीं करेगी।

जिसके चलते लोकपाल बिल को लेकर अभी भी कांग्रेस की डगर आसान नहीं है। सरकार का दावा था कि वो अपने सहयोगियों को हर हालत में मना लेगी लेकिन ऐसा होता दिखता नहीं है। फिलहाल लोकपाल पर अब आगे क्या होगा इसके लिए सभी को बजट सत्र का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+