मैं ठीक हूं, चिंता ना करो वतनवालों: अन्ना हजारे

बस थोड़ा सा शरीर शिथिल पड़ गया है इसलिए थोड़ी सी कमजोरी है लेकिन मैं वादा करता हूं कि बहुत जल्द ठीक होकर वापस आऊंगा। पुणे के अस्पताल में भर्ती अन्ना हजारे ने कहा कि देशवासियों के लिए नया साल मंगलमय साबित हो।
अन्ना हजारे की सेहत में सुधार हो रहा है। लेकिन उनके सीने में इंफेक्शन अब भी बरकरार है। यही नहीं उन्हें लगातार खांसी हो रही है। डॉक्टरों ने अन्ना की हालत को देखते हुए कहा कि उन्हें अभी कुछ दिन अस्पताल में रहने और अनशन ना करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे के चेस्ट में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके समर्थक और उनकी टीम अन्ना के सदस्यों ने राजघाट दिल्ली में जा कर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थाना की है।












Click it and Unblock the Notifications